उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह से जनपद में चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। शाम चार से पांच बजे तक जबरदस्त ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं के साथ ही लहसुन, प्याज, हरी सब्जी, आडू, खुमानी के पेड़ों पर फूल झड़ गए हैं।