फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दिनभर चटख धूप ने किया परेशान, शाम को बारिश ने गर्मी से दी राहत

Fri, 19 Apr 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भले ही बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो रहा हो, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को चटक धूप खिलने से राजधानी दून का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। इसके चलते दिन के समय गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप होने के चलते दोपहर तक जबरदस्त गर्मी का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर गर्म हवाओं ने भी परेशान किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान पिछले हफ्ते के मुकाबले दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.8 डिग्री रहा। जबकि, रात को न्यूनतम पारा भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। यही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

Elections 2024: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान कल, मैदान में 55 प्रत्याशी, 83 लाख से ज्यादा वोटर डालेंगे वोट
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 20-21 अप्रैल के बाद 22 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। झोकेदार हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


पर्वतीय इलाकों में कल भी बदला रहेगा मौसम
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। दून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें