फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भारी बारिश से बरसाती नाला उफनाया, तीन बैल, एक ट्रैक्टर बहा, फिर चेतावनी जारी

Fri, 13 Jul 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/ बागेश्वर/नैनीताल
विज्ञापन
भूस्खलन के चलते 22 मोटर मार्ग बंद
विज्ञापन

कुमाऊं में बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार को कई जगह तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बागेश्वर के कपकोट विकास खंड में शाम के वक्त भारी बारिश के बाद दणौ गधेरा (बरसाती नाला) उफनने सें तीन बैल और एक ट्रैक्टर बह गया।

विज्ञापन


कैलाश यात्रा मार्ग पर छियालेख और गर्ब्यांग क्षेत्र में घने कोहरे ने रोकी कैलाश यात्रियों की राह रोकी हुई है। इस कारण तीसरे और चौथे दल के 115 यात्री गुंजी में ही फंसे हैं, जबकि सातवां दल भी छह दिनों से पिथौरागढ़ में ही रुका है। इस बीच, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।

पिछले दिनों बारिश और भूस्खलन से पिथौरागढ़ जिले में अभी तक 22 सड़कें आवागमन के लिए बंद हैं। बागेश्वर जिले में पहाड़ियों से भूस्खलन के चलते 22 मोटर मार्ग बंद हैं। एक मार्ग खुल रहा है तो दूसरा बंद हो जा रहा है। 24 घंटे के अंदर लोनिवि ने पांच मार्गों से मलबा हटाकर उन्हें खोला तो छह और मोटर मार्गों पर मलबा आने से वह बंद हो गए।

विज्ञापन

दिनभर कोहरे के आगोश में रहा नैनीताल

Fog - फोटो : ANI
नैनीताल में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तड़के तक जारी रही। दिन में कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। नगर दिनभर कोहरे के आगोश में रहा। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 16.8 मिमी बारिश हुई है। 

इधर, बुधवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से हल्द्वानी चोरगलिया मुख्य मार्ग स्थित असनी नाला उफान पर आ गया। इससे सुबह 9 से 12:30 बजे तक मार्ग बंद रहा। ओखलकांडा विकासखंड के छीड़ाखान -मीडार मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया।

ऊधमसिंहनगर जिले में बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार को हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। खटीमा में पहाड़ में भारी बरसात से उफनाई शारदा नदी में बड़ी मात्रा में सिल्ट आने से 24 घंटे से भी अधिक समय से लोहियाहेड में बिजली उत्पादन ठप पड़ा है ।
 
विज्ञापन

एक व्यक्ति का कटा हुआ पैर बरामद हुआ

एनएच स्वाला के पास आया मलबा
इस बीच, पिथौरागढ़  जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को  लापता लोगों की खोजबीन का कार्य जारी रहा। इस दौरान धारचूला के हिमखोला में एक व्यक्ति का कटा हुआ पैर बरामद हुआ। ज्ञात हो कि बीते दिन हिमखोला में तीन लोग लापता हो गए थे। उधर, धारचूला क्षेत्र में  बुधवार शाम आपदाग्रस्त क्षेत्र गलाती से रम्तोली जा रही धामी गांव निवासी नंदा देवी (60) पत्नी भवान सिंह पत्थर लगने से घायल हो गईं।  

बागेश्वर,चंपावत में आज फिर स्कूल बंद
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को फिर भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर चंपावत के मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित और बागेश्वर के सीईओ हरीशचंद्र सिंह ने 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों में तैनात शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। बागेश्वर के सीएमओ ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें