नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.6 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड का अहसास कम होगा। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से ठंड जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में कोहरे से भी राहत मिलेगी।