फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में बारिश, मैदान में छाए बादल, हुआ ठंड का एहसास

Sun, 31 May 2020 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को भी सुबह पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसके चलते तापमान में भी काफी हद तक गिरावट आई है। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के बडकोट में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री घाटी में भी मौसम खराब हो गया है। गढ़वाल में चमोली, रुद्रप्रयाग समेत मैदानी इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। वहीं, ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। कुमाऊं में भी रामनगर, लोहाघाट काशीपुर, पिथौरागढ़ समेत मुनस्यारी में भी मौसम खराब है।

Trending Videos
विज्ञापन

ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। इन हवाओं की गति कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इससे सभी जगह के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी हो सकती है।

लोगों को कुछ समय के लिए तेज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें