फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, मैदान के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Mon, 20 Jan 2025 10:37 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आज हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अब मौसम पल पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। वहीं, आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। यमुना घाटी, मसूरी और कर्णप्रयाग में बादल छाए हैं। 

विज्ञापन


उधर, आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

World Snow Day: औली में खिलाड़ियों और पर्यटकों ने की स्कीइंग, सीएम धामी की पत्नी ने भी उठाया बर्फ का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार के तापमान की बात करें तो मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहने से ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जबकि, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रहा। दिन के तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी नई टिहरी में रही। यहां अधिकतम तापमान सात डिग्री अधिक के साथ 20 डिग्री रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें