फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Encounter: टी-एस्टेट के पास पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 10:18 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: जंगल में ऑटो में सवार बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर रोका तो वे भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-एस्टेट क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करों ने पुलिस पर फायर किए, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल हो गए। जबकि एक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि इन्होंने वसंत विहार और पटेलनगर क्षेत्र में संरक्षित पशुओं को काटा था। आरोपियों में एक सहारनपुर का गैंगस्टर भी शामिल है, जिसके खिलाफ कुल 16 मुकदमे विभिन्न धाराओं के दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हरबंसवाला की रहने वाली उषा देवी ने अपने पशु की चोरी की शिकायत की थी। पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि टी-एस्टेट में एक पशु काटा गया है। यह पशु उषा देवी का ही था। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश ही कर रही थी कि इस बीच अल्का डेयरी के पास सूखे तालाब में एक और संरक्षित पशु के अवशेष मिले। पुलिस ने इस मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गईं।

इसके लिए सभी पुराने पशु तस्करों की जानकारियां इकट्ठा की गईं और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। एसएसपी ने बताया कि रविवार रात को प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक इलेक्ट्रिक लोडर को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने वाहन को तेजी से दौड़ा दिया। पुलिस ने वाहन को हरभजवाला के पास घेर लिया। चालक ने वाहन को तेजी से चलाया तो वह आगे जाकर पलट गया। वाहन में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायर किए तो इसमें दो बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन

जबकि, लोडर वाहन का चालक वहां से भाग निकला। गोली लगने से सहारनपुर के फतेहपुर क्षेत्र के गंदेवाड़ा के रहने वाले वकील उर्फ छोटा और आरिश घायल हो गए। इनमें वकील के हाथ और आरिश के पैर में गोली लगी है। दोनों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से दोनों को कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कुछ देर बाद टी-एस्टेट के पास से सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला बेरून निवासी नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये सभी क्षेत्र में फिर से पशु कटान की फिराक में थे। इनमें से वकील के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं और वह पेशेवर पशु तस्कर है। जबकि, अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विभिन्न आरोपों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें