फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदला मौसम... बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, हो रही कड़ाके की ठंड

Sat, 18 Jan 2025 07:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तड़के बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम को शीतलहर चल रही हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहा तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड का बढ़ा मान: शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Trending Videos
विज्ञापन

दिनभर चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री के इजाफे के साथ 7.3 डिग्री रहा। बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में दून में 1.0 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें