फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश, आंधी से चलती कार के ऊपर गिरा पेड़

Mon, 18 May 2020 09:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में आवाजाही शुरू
विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार दोपहर बाद जहां उत्तरकाशी की निचली घाटियों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं गंगोत्री धाम में झमाझम बारिश के बाद बर्फबारी होने से तापमान में जबर्दस्त गिरावट आई है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि गंगोत्री धाम में दोपहर बाद झमाझम बारिश और शाम से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ।

गंगोत्री धाम में मौजूद मंदिर समिति के सहसचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि बताया कि इस बार गंगोत्री में 26 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से यह तीसरी बर्फबारी है। उधर, यमुनोत्री धाम में मौजूद तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि धाम में तेज हवाएं चलीं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में सोमवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है।

कार के ऊपर गिरा पेड़, चालक घायल

सोमवार शाम को तेज हवा चलने से सिल्क्यारा बैंड के पास चीड़ का एक पेड़ उखड़ कर सड़क पर चलती एक कार पर जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शेष दो सवार चोटिल हुए।

सोमवार शाम को सिल्क्यारा गांव निवासी दीपेंद्र पुत्र बुद्धि लाल अपनी कार से गांव की ओर जा रहा था। उसके साथ शैलेंद्र और अखिलेश भी कार में सवार थे। इतने में तेज हवा से उखड़ा चीड़ का पेड़ उसकी कार के ऊपर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दीपेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में आवाजाही शुरू
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। एनएच की जेसीबी मशीनों से हिल कटिंग करने के पश्चात सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। शनिवार को देर रात पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से लामबगड़ में हाईवे करीब बीस मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था। हाईवे सुचारु होने से समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। एनएच के ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे का सुधारीकरण कार्य अभी भी जारी है। आवाजाही शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

छह दिन में तीन डिग्री चढ़ा पारा

पिछले छह दिन में शहर के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह इस साल का अब तक सबसे ज्यादा तापमान है। बृहस्पतिवार से दून के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। छह दिन पहले जहां दून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री के आसपास था, वहीं सोमवार को ये तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 36.7 डिग्री पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे दून में गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। 21 मई के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल शहर में बारिश की संभावना कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें