फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदान में शुष्क रहेगा मौसम

Tue, 21 Jan 2025 10:26 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हालांकि अभी धूप खिली है, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव: तापमान बढ़ने से हिमालय में घट रहे ग्लेशियर, गंगा-यमुना पर गंभीर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते मैदान और पहाड़ के मौसम में अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह रही कि सोमवार को मैदानी इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। जबकि, पर्वतीय इलाकों में धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक के साथ 24.2 और रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को सुबह के समय दून में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि, यहां दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में कुछ गिरावट भी आ सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें