फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दून में गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, आज बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 31 Mar 2024 11:03 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update: आज देहरादून के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में शनिवार को बारिश के बाद आज रविवार को दिन की शुरुआत पहाड़ से मैदान तक चटख धूप के साथ हुई। वहीं, बीते तीन दिन से राजधानी दून में गर्मी तेवर दिखा रही है। रविवार को जिले में गर्मी का चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 31 मार्च को अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2020 में इस दिन अधिकतम तापमान 30.1 रहा था। आज यानी सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने आज भी झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने के साथ 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

PHOTOS: चीन सीमा पर देवभूमि की इस गुफा में हो रहे बाबा बर्फानी के दर्शन, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें