फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक खिली हल्की धूप, ठंडी हवाओं ने किया परेशान, 31 के बाद बर्फबारी के आसार

Wed, 27 Dec 2023 10:45 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। बुधवार को पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। कई जगहों पर हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल गई।  वहीं, पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। 

कहां कैसा है मौसम

  • कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के थराली, नारायणबगड़ और देवाल में मौसम साफ। 
  • श्रीनगर में कोहरा छाया।
  • रुद्रप्रयाग जिले में मौसम साफ।
  • रुड़की में मौसम साफ सुबह ही धूप निकल गई है।
  • हरिद्वार में मौसम साफ, खिली हुई है धूप।
  • नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रपुर, बाजपुर और पिथौरागढ़ में सुबह से ही धूप खिली।

Mussoorie: विंटर लाइन कार्निवाल और 31 दिसंबर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, आने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल पर बर्फबारी के असार

नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा

मसूरी में सुबह चटक धूप निकली है। लेकिन ठंडी हवाओं ने परेशान किया हुआ है। शहर में पर्यटकों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीदे और अलाव का सहारा लिया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि शहर में ठंड से बचने के लिए पालिका ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें