Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने से प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। क्रिसमस पर भी मौसम साफ रहेगा।
उत्तराखंड में आज रविवार को मौसम साफ है। दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने परेशानी बढ़ाई हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो आज मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के समय ठंड का एहसास कम होगा।