फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: कोहरा और सूखी ठंड कर रही परेशान, हवाई यातायात प्रभावित, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

Fri, 10 Jan 2025 10:21 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update:  मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
देहरादून में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी है। बारिश नहीं होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। वहीं बादल छाने से तापमान में खासी गिरावट  दर्ज की गई है। मसूरी में हालांकि मौसम साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


Dehradun Airport: भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी, इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

12 जनवरी से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात हुआ प्रभावित

आज सुबह से ही छाए घने कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित प्रभावित हुईं। सुबह सबसे पहले इंडिगो अहमदाबाद वाली फ्लाइट 7: 55 बजे पहुंचती है, लेकिन खराब मौसम के कारण इस फ्लाइट का समय बदलकर सुबह 10: 50 कर दिया गया।

एयर इंडिया की दिल्ली वाली फ्लाइट सुबह 8:00 के स्थान पर 9:53 पर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट सुबह 9 बजे के स्थान पर 10 बजे के बाद ही एयरपोर्ट पर पहुंची। दोपहर 3: 20 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें