फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लंबे समय बाद बदला मौसम; देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में भी हुई बारिश और ओलावृष्टि

Thu, 28 May 2026 10:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी

सार

प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज गर्मी हो रही थी। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पर्यटक भी सुहावने मौसम से उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में लंबे समय बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ जमकर मेघ बरसे। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई और कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़े।

विज्ञापन


अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पर्यटक भी सुहावने मौसम से उत्साहित नजर आए। पिछले एक सप्ताह से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन गुरुवार रात तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया।  
विज्ञापन


Chamoli: आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़, चालक और वितरक ने भाग कर बचाई जान

हालांकि अचानक हुई बारिश के कारण कुछ देर के लिए बाजारों में आवाजाही प्रभावित रही। बारिश और तेज हवा के कारण शहर के कैमल बैक सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

अलर्ट अलार्म बजा

जैसे ही मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई एक साथ सभी के मोबाइल पर अलर्ट अलार्म बज उठा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें