फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ा ढंडेरा का युवक; घर पर मिला ताला, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 28 May 2026 09:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मुशर्रफ रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव का निवासी है। पुलिस गांव पहुंची तो उसके घर पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन
संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े ढंडेरा निवासी युवक के घर पर मिला ताला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर से उत्तर प्रदेश एटीएस और एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े ढंडेरा निवासी युवक मुशर्रफ के घर पर बृहस्पतिवार को ताला लटका मिला। स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से शाहरुख, महकाब, गगनदीप और मुशर्रफ नामक चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि चारों पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट नेटवर्क के संपर्क में थे। सभी देश में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व इनकी एक बैठक भी हुई थी जिसमें हथियार जुटाने की चर्चा सामने आई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मुशर्रफ रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव का निवासी है। बृहस्पतिवार को उसके घर पर ताला लटका मिला। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से घर बंद है। पड़ोसियों का कहना है कि मुशर्रफ का परिवार बेहद साधारण है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। परिवार की ओर से कभी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई।

ग्रामीणों ने बताया कि मुशर्रफ को ईद के दौरान गांव में देखा गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसे देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल हो सकता है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई और बहन हैं। ढंडेरा में पैतृक मकान और कुछ जमीन है जबकि सहारनपुर में भी थोड़ी भूमि बताई जा रही है। घर के दो कमरों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है।

Roorkee News: नारसन क्षेत्र में नीलगाय का आतंक, किसानों की फसलें हो रहीं बर्बाद

विज्ञापन

लंढौरा में 2016 में सामने आया था आतंकी साजिश का मामला

लंढौरा क्षेत्र में जनवरी 2016 में उस समय सनसनी फैल गई थी जब चार युवकों को कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों की तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी युवक इंटरनेट के माध्यम से विस्फोटक तैयार करने और बम बनाने से संबंधित जानकारी जुटा रहे थे । जांच में सामने आया था कि आरोपी युवक बम बनाने के लिए माचिस की तीलियों का बुरादा इकट्ठा कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर जांच एजेंसियों को उस स्थान की जानकारी दी थी जहां यह सामग्री छिपाकर रखी गई थी। इसके बाद एटीएस की टीम आरोपियों को लंढौरा क्षेत्र स्थित एक खेत में लेकर पहुंची थी। वहां खेत में गड्ढा खोदकर छिपाए गए माचिस की तीलियों के बुरादे को बरामद किया गया था। उस समय इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं के कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ने की आशंकाओं को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी थी।  

खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल

सहारनपुर से उत्तर प्रदेश एटीएस और एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध नेटवर्क में रुड़की के ढंडेरा निवासी युवक मुशर्रफ का नाम सामने आने के बाद खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी एजेंसी को कथित गतिविधियों की भनक तक नहीं लग पाई जबकि जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क के संपर्क में थे। कोई बड़ी साजिश रच रहे थे। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था पर्याप्त रूप से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें