फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग समेत 38 से अधिक सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों में खौफ

Thu, 16 Jul 2020 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भारी बारिश से तीन घंटे बंद रही थल मुनस्यारी सड़क
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश के कारण मलबा आने से करीब 38 सड़कें बंद होने की सूचना है। इनमें अधिकांश सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों को खोलने में जुटा है। यदि मौसम ने साथ दिया तो इन सभी मार्गों को शुक्रवार तक खोल दिया जाएगा। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे व बड़े वाहनों के लिए खुले हैं।

विज्ञापन


वहीं, पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में हर रोज हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से जिले में आठ से अधिक सड़कें बंद हैं। 

सीमांत जिले के डीडीहाट में सर्वाधिक 34 मिमी बारिश हुई। धारचूला में 30.8 मिमी और मुनस्यारी में 16 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन मुनस्यारी-मिलम सड़क, गुंजी कुटी, सोसा-सिर्खा, नाचनी-भैंसकोट, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, बंगापानी-जाराजीबली, मदकोट-दारामा, संगौड़-दशौली दानू सड़क बंद हो गई। सड़कों के बंद होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है। 
विज्ञापन


बंद सड़कों का जिलावार ब्योरा
देहरादून           10
उत्तरकाशी         02
पौड़ी                 10
चंपावत              03
टिहरी                05
बागेश्वर              04
पिथौरागढ़          04
कुल                  38

विज्ञापन

तीन घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क 

भारी बारिश के कारण रातीगाड़, नया बस्ती में थल-मुनस्यारी सड़क तीन घंटे बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। किसी तरह लोनिवि का डोजर तीन घंटे बाद सड़क खोल पाया। 

शुक्रवार को ज्यादातर जिलों में आज बारिश की संभावना
राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शुक्रवार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी जिले के ज्यादातर जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और हरिद्वार जिलों में कुछ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें