इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। महिला की गर्दन पर निशान बताए जा रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया होगा।
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कुत्ता भी मृत मिला है। उसकी गर्दन पर भी किसी जानवर के पंजों के निशान हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।