वर्ष अधिकतम तापमान
2020- 30.1
2019- 34.6
2018- 33.7
2017- 35.9
2016- 34.6
2015- 32.7
2014- 31.2
2013- 31
2012- 34
2011 31.7
भारत-चीन सीमा सड़क को खोलने के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) इन दिनों दिन रात जुटा हुआ है। सड़क पर आए भारी भरकम ग्लेशियरों को हटाने के लिए जेसीबी और मजदूर जुटे हुए हैं।
सर्दियों में चीन सीमा को जोड़ने वाली माणापास सड़क बर्फबारी के कारण बंद हो जाती है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इन दिनों बीआरओ की टीम सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का काम कर रही है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर कई जगह 40 फीट तक के ग्लेशियर टूटकर आए हुए हैं। सोमवार को होली खेलने के बाद बीआरओ के मजदूर फिर बर्फ हटाने में जुट गए।
कई जगह पर आए ग्लेशियरों को हटाया जा चुका है, जबकि बलवान नाले के पास अभी भी 40 फीट लंबा ग्लेशियर जमा है, जिसे काटकर मार्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले बीआरओ की टीम मलारी हाईवे को नीती गांव तक खोल चुकी है।