वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 22 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर देखने को मिलेगा।