फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस के कोच में चिंगारी उठने से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Sun, 21 Apr 2024 11:46 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Uttarakhand News: अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास ब्रेक लगाने के दौरान अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
ट्रेन के कोच में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद-ऋषिकेश योग नगरी एक्सप्रेस में इकबालपुर के पास ब्लॉक जाम होने से जनरल डिब्बे के पहियों में अचानक चिंगारी के साथ आग लग गई और धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने ट्रेन को रोक सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और ब्लॉक को सही करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


रविवार को अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब 10 बजे इकबालपुर रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची। इस बीच अचानक ट्रेन के जनरल डिब्बे में पहियों के नीचे चिंगारी उठने के साथ आग लग गई। चालक को गड़बड़ी का अहसास हुआ तो उसने ट्रेन स्टेशन पर रोक ली और सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। वहीं, डिब्बे से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई और कई यात्री नीचे उतर गए।

सूचना मिलते ही रुड़की और लक्सर से रेलवे कर्मचारी और जीआरपी लक्सर थानाध्यक्ष संजय शर्मा और रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति मौके पर पहुंचे और पहियों से निकल रही चिंगारी को बुझाया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया, कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है। पहिये जाम होने से चिंगारी के बाद धुआं उठा था।

Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ हुआ धुआं-धुआं...लगातार धधक रहे जंगल, कई जगह काबू में नहीं आ रही आग
विज्ञापन

ट्रेन में पहियों के ऊपर ब्लॉक बने होते हैं। कई बार वह जाम हो जाते हैं और चिंगारी निकलती है। योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन में भी यही गड़बड़ी हुई थी, जिसे सही कर दिया गया था।
- राजकुमार सिंह, डीआरएम, रेलवे मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें