फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी, तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 30 Jul 2024 08:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही संवदेनशील इलाकों में भी जाने से बचें।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश हुई। वहीं, मैदान में हल्की बूंदा बांदी ने और उमस बढ़ा दी। उधर, प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे। 

Uttarakhand Weather: बिशनपुर में भूस्खलन के चलते साढ़े पांच घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, फंसे यात्री हुए रवाना

विज्ञापन

तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में कल बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें