फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मैदान में चटख धूप ने बढ़ाई गर्मी... पहाड़ों में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Sun, 05 May 2024 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में आज तेज हवाओं और आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Chardham Yatra: परेशानी से बचना है तो रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, चारों धामों पर नहीं हो पाएगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी दून में पारा पहुंचा 38 के पार

सप्ताह भर बाद एक बार फिर गर्मी तेवर दिखाने लगी है। शनिवार को राजधानी दून का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ा तो गर्म हवा का दौर शुरू हो गया। इसके चलते राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा रिकॉर्ड किया जा रहा था।

तेज धूप होने की वजह से दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से गर्म हवाओं का दौर भी तेज हो जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें