फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today: आज से अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Tue, 22 Aug 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand IMD Weather Update : 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


टिहरी हादसा: चार महीने के बेटे संग पहली बार मायके जा रही थी पूनम, प्रकृति के कहर ने पलभर में छीन ली खुशियां

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी जिले के कई ब्लॉक में आज बंद रहेंगे स्कूल

टिहरी जिले के चंबा, भिलंगना, कीर्तिनगर, देवप्रयाग , जौनपुर और नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में आज (मंगलवार) को स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेगे। डीएम मयूर दीक्षित ने यह जानकारी दी है। चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर भूस्खलन होने से चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। सड़क बाधित होने और भूस्खलन के खतरे को दिखते हुए डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 22 अगस्त को चंबा नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें