फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटख धूप से उछला उत्तराखंड का पारा

Mon, 23 Feb 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। रविवार को चटख धूप खिलने से पारे में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार को भी पारे में बढ़ोतरी जारी रहने की घोषणा की है। हालांकि राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाने की संभावना है।

दो डिग्री का उछाल दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार का तापमान अधिकतम 26.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को सुबह से खिली धूप के कारण तापमान में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार का अधिकतम पारा 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विभाग से जारी जानकारी के मुताबिक राजधानी दून में आंशिक बादल रहेंगे। बारिश के आसार नहीं है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में दो डिग्री इजाफा संभव है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें