फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून-मसूरी मार्ग पर कई जगह भूस्खलन

Thu, 22 Aug 2024 01:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update Today: माैसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्कता के साथ रहें। 
विज्ञापन
मसूरी रोड पर कई जगह भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भी उत्तराखंड में माैसम खराब बना हुआ है। बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल, पिथाैरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, मसूरी में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद शहर में घना कोहरा छाया है। बारिश के बाद पिक्चर पैलेस में भारी भरकम पुश्ता ढह गया। जिससे कई घंटे बाद आवाजाही शुरू हुई। वहीं, किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर भी भूस्खलन से कई जगह रास्ता बंद है। 


Dehradun : उत्तराखंड के 104 वर्ग किलोमीटर जंगल पर कब्जा... सैकड़ों पेड़ काटे, वन विभाग की भूमिका सवालों में

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में भूस्खलन से घरों को खतरा

कर्णप्रयाग में बुधवार देर रात से तेज बारिश जारी है। बारिश के चलते कर्णप्रयाग नैनीसेन मार्ग आईटीआई के पास बंद हो गया है।  यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से मलबा आया है, जिससे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें