फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कपकोट में बादलों ने मचाई तबाही, मकान क्षतिग्रस्त, एक बच्चे सहित तीन सदस्य मलबे में दफन

Sun, 11 Jul 2021 12:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर

सार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
rain, landslide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शनिवार रात बादलों ने तबाही ला दी। जिले के कपकोट में अतिवृष्टि के बाद आए मलबे में एक घर दब गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड मौसमः आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद

 

तहसीलदार कपकोट ने इस घटना की पुष्टी की
घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक की है। मलबे में परिवार के तीन सदस्य दब गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद रविवार की सुबह राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तहसीलदार कपकोट ने इस घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन


गृहस्वामी गोविंद सिंह पंडा  38, उनकी पत्नी खष्टी देवी 32 और सात वर्षीय बालक हिमांशु पंडा मलबे में दब गए। कपकोट के सरन गांव में भी कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है। यहां कई पालतू जानवर भी मलबे में दबे हुए हैं।  बता दें कि सुमगढ़ में वर्ष 2010 में स्कूल भवन में मलबा घुसने से 18 बच्चों की मौत हो गई थी।
 

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगभग सभी जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

बारिश से किसानों को मिली राहत

चमोली के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात हुई बारिश से काश्तकारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं उमस और गर्मी से भी लोगों को कुछ राहत मिली है। कई दिन से बारिश नहीं होने से जिले के अधिकांश इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं।

क्षेत्र में सूखे के हालात बनने लग गए थे
वहीं बारिश के बिना लोगों की फसल पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्र में सूखे के हालात बनने लग गए थे, लेकिन शुक्रवार रात को तेज बारिश हो गई। इससे फसल के लिए चिंतित काश्तकारों को बड़ी राहत मिली है। धान, मंडुवा और दलहन की फसलों को बारिश से काफी लाभ मिलेगा। वहीं रात को बारिश होने से शनिवार पूरे दिन गर्मी और उमस पहले के मुकाबले कम रही। 

मलबे से 10 घंटे बाधित रहा पंजिया बंनसार मोटर मार्ग
साहिया में शंभू की चौकी पंजिया-बंनसार मोटर मार्ग और हईया-अलसी-सकनी-कनबुआ मोटर मार्ग पर भारी मलबा आने से यहां सड़क 10 घंटे बाधित रही। मोटर मार्ग पर आए मलबे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी किसानों व बीमार लोगों को हुई। 

शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश से दोनों मोटर मार्ग पर रात करीब साढ़े 11 बजे बारिश के चलते मलबा आ गया था। लोनिवि समय से जेसीबी नहीं भेज पाया। इसके बाद कुछ लोगों ने स्वयं ही मलबा हटाने का प्रयास किया। सुबह करीब 10 घंटे बाद मलबा हटाने पर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोला जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें