फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड:इस दिन विदा लेगा मानसून, 22 से 25 तक राज्य में मूसलाधार बारिश की संभावना

Thu, 20 Sep 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 22 से 25 सितंबर तक भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बता दिया है कि मानसून कब विदा लेगा।

विज्ञापन


विभाग ने यात्रियों से राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के संपर्क में रहने की सलाह दी है। पिछले छह दिन से बारिश न होने के कारण सूर्यदेव की तपिश और उमस ने बेहाल कर रखा है।

वहीं जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग 107 कुण्ड -चोपता मोटर मार्ग सिरसोली में अवरूद्ध है। यहां जेसीबी मशीन कार्य कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 107 रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और 58 रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ यातायात हेतु खुला है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सितंबर अंत में विदा हो सकता है मानसून

मानसून 28 सितंबर तक प्रदेश से विदा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह बताते हैं कि इस बार मानसनू पिछले साल की तुलना में दस दिन पूर्व विदा हो सकता है।

जो संभावना दिख रही है, उसके मुताबिक 28 सितंबर तक मानसून विदा हो सकता है। उससे पहले 22-23 सितंबर को प्रदेश भर में काफी दबाव बन रहा है।

यह दबाव 23 से 27 सितंबर तक रहने का अनुमान है। लेकिन भारी बारिश की संभावना 23 से 25 सितंबर तक रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें