फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मसूरी में भारी ओलावृष्टि, शीतलहर और कोहरे से लोग परेशान, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Wed, 25 Jan 2023 09:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी

सार

क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरा क्षेत्र ओलों से सफेद हो गया। ओलावृष्टि से गेहूं, मटर और मसूर की दाल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मसूरी में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही शहर में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। उधर, कैंपटी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से मटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। शहर में मंगलवार रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, शादी समारोह के लिए लगाया गया टैंट भी हवा और ओलावृष्टि के कारण उड़ गया।

विज्ञापन


Joshimath: शहर में भू-धंसाव ने बदल दिया बदरीनाथ हाईवे का नक्शा, हर आधे किलोमीटर पर धंस रही सड़क

बुधवार सुबह से बारिश और कोहरे की मार से लोग परेशान रहे। कैंपटी के बंगलो की कांडी निवासी सुनील नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरा क्षेत्र ओलों से सफेद हो गया। ओलावृष्टि से गेहूं, मटर और मसूर की दाल को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही ठंड से भी लोगों का बुरा हाल है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

मैदान से पहाड़ तक अगले 48 घंटे मौसम देगा राहत
अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम राहत देगा। हालांकि, इसके बाद 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का नजारा देखने को मिला। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लोहाघाट में 5.5 मिलीमीटर, कालागढ़ में पांच मिलीमीटर, जानकी चट्टी में 4.5 मिलीमीटर, चंपावत में 3.5 मिलीमीटर, चोरगलिया में 3.5 मिलीमीटर, कोटद्वार में 2.5 मिलीमीटर और राजधानी दून में दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें