फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम, 10-11 मई को बारिश और भारी ओलावृष्टि का अलर्ट

Fri, 08 May 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पांच दिन तक जारी रह सकता है हल्की बारिश का सिलसिला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। 10 व 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह लगातार हल्की बारिश, कुछ जगहों पर ओले पड़ने का सिलसिला भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ मई को प्रदेश के अनेक हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। नौ मई को प्रदेशभर के अनेक स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन

तेज आंधी आने का भी अनुमान

कुछ जगहों पर तेज आंधी भी आ सकती है। दस मई और 11 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान बारिश का सिलसिला भी जारी रह सकता है।

दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। राजधानी में भी आंशिक बादलों के बीच धूप खिली। दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, गुरुवार को सुनगर एवं गंगनानी के बीच भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन में आए भारी बोल्डरों को तोड़ने के लिए बीआरओ को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

उधर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़कोट के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें