फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखें इंतजाम, पहाड़ पर बर्फ, दून में रहेंगे बादल

Wed, 23 Dec 2015 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में ठंड फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई है। आगामी दो दिनों तक पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है। राजधानी में भी बुधवार को बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को पहाड़ों में आंशिक बादल और मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिन में ठंडी हवाओं ने दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 12 डिग्री पर ला दिया है। इससे लगातार ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है।

विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सूबे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाली जगहों पर बारिश और बर्फ पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से धूप की गर्माहट का असर कम रहेगा। राजधानी में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ घंटे की देरी से आई लिंक एक्सप्रेस

इलाहाबाद से चलकर दून आने वाली लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को कोहरे के चलते नौ घंटे की देरी से दून पहुंची। लिंक एक्सप्रेस का दून पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर एक बजकर 20 मिनट है। लिंक एक्सप्रेस ही दून से काठगोदाम एक्सप्रेस बनकर रात दस बजकर पचास मिनट पर काठगोदाम के लिए रवाना की जाती है।

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने की वजह काठगोदाम एक्सप्रेस भी रात करीब एक बजे रवाना की जा रही है। लाहौरी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सवा दस बजे के बजाय दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर दून पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें