फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीजन में पहली बार लगातार बारिश से 12.3 डिग्री लुढ़का पारा, बर्फबारी से ग्लेशियर हुए रिचार्ज

Thu, 27 Feb 2025 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानों में लगातार बारिश हो रही है। यह सीजन की पहली ऐसी बारिश है, जो लगातार हो रही है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियों में पहली बार दो दिन से लगातार हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। देहरादून की बात करें तो बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 12.3 डिग्री का अंतर देखने को मिला।

विज्ञापन


बीते बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, बृहस्पतिवार को सामान्य से आठ डिग्री की कमी के साथ 16.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सीजन में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ इस मजबूती के साथ सक्रिय हुआ है। इसके चलते बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानों में लगातार बारिश हो रही है। यह सीजन की पहली ऐसी बारिश है, जो लगातार हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की बात करें तो देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather News: बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, एक मार्च से मौसम में दिखेगा तेजी से बदलाव
 

विज्ञापन

जबकि, इन जिलों के 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने के आसार हैं। केंद्र की ओर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, एक मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम खुलने के आसार हैं।

ग्लेशियर हुए रिचार्ज, मिलेगी राहत

फरवरी के अंत में हुई बारिश-बर्फबारी से प्रदेश के ग्लेशियर रिचार्ज हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में राहत मिलेगी। बारिश-बर्फबारी से ग्लेशियर के साथ नदियां भी रिचार्ज हुई हैं। इसका लाभ गर्मियों में मिलेगा। जल संकट जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें