कोहरे से हवाई यातायात हुआ प्रभावित
देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा।