फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी के बिना खूब सताएगी सूखी ठंड, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 09 Jan 2025 08:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। वहीं, नए साल में अभी तक बारिश नहीं होने से सूखी ठंड मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब सता रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को भी पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। वहीं, दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप तो खिली पर ठंडी हवाओं ने परेशान किया। हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर में कोहरा छाया रहा।  हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, थल, बागेश्वर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों से छात्रों को जोड़ने की पहल, स्कूल आएगी प्रचार की गाड़ी, सीट बुक करा सकेंगे

बृहस्पतिवार को दून में सुबह हल्की धूप खिली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। शीतलहर चलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 17.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 7.4 डिग्री रहा।

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

वंदे भारत एक घंटा 35 मिनट की देरी से पहुंची दून

उत्तर प्रदेश में अधिक ठंड और कोहरे की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट की देरी से दून पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:15 बजे निकलती है। उसका दून पहुंचने का समय दोपहर 1:40 बजे है। बृहस्पतिवार को कोहरे की वजह से ट्रेन डेढ़ घंटे से भी अधिक देरी से दून पहुंची। इसकी वजह से ट्रेन को दून से लखनऊ के लिए रवाना होने में भी देरी हुई। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यकारी अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि ट्रेन के देरी से आने की मुख्य वजह कोहरा है। इससे ट्रेन की गति धीमी हुई है। इसके अलावा अन्य ट्रेनें समय पर संचालित हुईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें