जिला सामान्य बारिश मौजूदा बारिश
अल्मोड़ा 781.2 593.5
बागेश्वर 781.2 1927.6
चमोली 738.6 824.4
चंपावत 1246.8 592.1
देहरादून 1452.6 1095.1
पौड़ी 1168.4 635
टिहरी 944.3 701.8
हरिद्वार 928.5 779.4
नैनीताल 1341.9 898.9
पिथौरागढ़ 1465 1499
रुद्रप्रयाग 1441.8 954.5
ऊधमसिंह नगर 1010 979.8
उत्तरकाशी 1151.5 629.7
(सभी आंकड़े मिमी में हैं)
गलोगी पावर हाउस के पास शुक्रवार को भारी भूस्खलन होने से मसूरी-देहरादून मार्ग फिर से बंद हो गया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम में फंसे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्ग पर आए पत्थर व मलबे को जेसीबी से हटाकर करीब दो घंटे बाद आवागमन सुचारु कराया।
पूर्व में भी गलोगी पावर हाउस के पास पहाड़ के दरकने से भूस्खलन हो रहा था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां भूस्खलन बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए पहाड़ का ट्रीटमेंट किए जाने पर योजना बनाई गई है। यहां जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। भूस्खलन को देखते हुए सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है। जैसे ही सड़क पर पत्थर और मलबा आता है, उसको जेसीबी से हटाकर यातायात को सुचारु किया जाता है ताकि लोगों को दिक्कत न हो।