डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के मिलने के कारण जिले में तीन और इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिसमें निगम देहरादून की हिल व्यू कॉलोनी इंद्रानगर, 46/5 पार्क रोड निकट वर्मा क्वार्टर एवं 107 टीचर्स कॉलोनी शामिल हैं। अगले आदेशों तक यहां के लोग दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाएंगे।
1549 सैंपल जांच को भेजे
डीएम ने बताया कि शुक्रवार को 1549 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आशा कार्यकर्तियों ने आशा कार्यकर्तियों ने 3369 लोगों का फॉलोअप किया। 4646 लोगों का फोन के जरिये सर्विलांस किया गया। दूसरे राज्यों से दून पहुंचे 355 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटीन किया गया। जबकि 30 लोगों की काउंसिलिंग की गई। उधर, एंटी डेंगू-मलेरिया अभियान के तहत जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम को डोईवाला में 20 घरों व 37 कंटेनर में मच्छर का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।