अलर्ट मोड पर रहें थाने-चौकी
इसके अलावा राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अफसरों, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने के लिए कहा गया है। सभी थाने-चौकियों को भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट में रहने को कहा गया है। इस अवधि में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करने, छाता, टार्च हेलमेट और कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने के लिए कहा गया है।
आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना
किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।