फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : क्षेत्रपाल में दस घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार

Wed, 02 Sep 2020 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल इसी तरह का मौसम प्रदेश में बना रहेगा। 

Weather Today : भारी भूस्खलन की वजह से लगातार तीन दिन से नहीं खुला मूसरी देहरादून मार्ग

बदरीनाथ हाईवे बुधवार को क्षेत्रपाल में मलबा और बोल्डर आने से करीब दस घंटे तक बंद रहा, जिससे बदरीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


क्षेत्रपाल में बदरीनाथ हाईवे खस्ताहालत में है। यहां खेत और चट्टान से रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। मंगलवार रात को करीब एक बजे हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने ये हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने मलबा हटाया तब जाकर सुबह ग्यारह बजे हाईवे सुचारु हो पाया। बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहे प्रवेंद्र चौहान ने बताया कि क्षेत्रपाल में उन्होंने करीब पांच घंटे तक हाईवे खुलने का इंतजार किया। ब्यूरो

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर यातायात सुचारू

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, ऋषिकेश-बदरीनाथ और कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें