फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand weather: बदरीनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश से गिरा तापमान

Mon, 27 Feb 2023 06:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में आज से एक मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले में देर शाम मौसम खराब हो गया। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। गोपेश्वर में आंधी चलने से लोग घरों में दुबके रहे। खेल मैदान में धूल के गुब्बार उठने से वहां खेल रहे बच्चे घरों की ओर दौड़ पड़े। करीब आधा घंटे तक वातावरण में धुंध छाई रही।

विज्ञापन


सोमवार को दाेपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से ठंड लौट आई है। जोशीमठ में सोमवार को तापमान गिर गया। यहां शाम को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा। गोपेश्वर में भी अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व बिजली गिरने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand weather: बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कालामुनि में बर्फ के बीच फंसे पर्यटक

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक सोमवार से दो मार्च तक राज्य के पर्वतीय इलाकों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

विज्ञापन

फरवरी में हुई सामान्य से कम बारिश

बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है। पर्वतीय इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री का आंकड़ा छू रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। उल्लेखनीय पहलू यह है कि फरवरी माह में इस साल सामान्य से बेहत कम बारिश हुई है। पूरे फरवरी माह में सिर्फ तीन बार ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद हल्की बारिश देखने को मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें