फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक रुक-रुककर हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड, बर्फबारी का येलो अलर्ट

Sat, 18 Mar 2023 09:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today:  आने वाले चार दिनों में भी मौसम का रुख बदला रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

विज्ञापन


Uttarakhand: नैनीताल और पौड़ी में ओलावृष्टि, मैदान में बारिश, बर्फबारी से लिपुलेख सड़क बंद, 10 वाहन फंसे

रात भर रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, हरिद्वार और रुड़की में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भी भर गया। उधर, कुमाऊं के अच्च हिमालयी क्षेत्र और केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

बर्फबारी का येलो अलर्ट

आने वाले चार दिनों में भी मौसम का रुख बदला रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जिसका असर ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें