कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है।