फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अगले चार दिन पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

Sat, 01 Apr 2023 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी का क्रम जारी रहा।

विज्ञापन


Uttarakhand: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि ने किया बेहाल, फसलों को नुकसान, कंट्रोल रूम पहुंच सीएम ने संभाला मोर्चा

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दून में लगातार बारिश से 11 डिग्री गिरा पारा

देहरादून में शुक्रवार को बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के कारण तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मार्च माह में 12 घंटे में दूसरी बार इतनी बारिश हुई है। 
 

बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। एक तरफ जहां फसलों को नुकसान हुआ तो दूसरी तरफ शहरों में जलभराव से भी लोग परेशान हुए। कई जिलों में बिजली-पानी का भी संकट पैदा हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें