बारिश के बाद उपजी स्थितियों की जानकारी लेने अचानक कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देर शाम अचानक सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे और अधिकारियों से प्रदेश में बारिश की बाद उपजी स्थितियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश देने के साथ ही सचिव आपदा प्रबंधन को सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए उनकी जरूरत के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बारिश के कारण फसलों के नुकसान पर कहा कि किसानों की मदद की जाएगी। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि वर्षा के कारण प्रदेश में कोई जनहानि नहीं हुई है। मसूरी में पार्किंग की दीवार गिरने से चार वाहन क्षत्रिग्रस्त हुए हैं। नैनीताल के रामनगर में एक बस नदी के तेज बहाव में आकर पलट गई, लेकिन सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया।