फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: 27 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, नए साल पर बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 19 Dec 2022 09:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटकों का उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


India-China Border: नीती घाटी की गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी, सामने आई इस साल की पहली तस्वीरें

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय है।
विज्ञापन


उन्होंने संभावना जताई कि 27 दिसंबर के बाद राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम करवट बदल सकता है। बता दें कि राज्य के पर्यटन स्थलों मसूरी, धनोल्टी, औली, हर्षिल समेत कई इलाकों में बर्फबारी देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक उमड़ते हैं।

विज्ञापन

सुबह शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, गिरा तापमान
सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया। सुबह कई जगहों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। जिससे ठिठुरन महसूस हुई। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। 

अधिकतम तापमान - 24 डिग्री 
न्यूनतम तापमान - 8 डिग्री
सूर्योदय- 7.08  बजे 
सूर्यास्त - 5.20 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें