फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 413 केंद्रों पर 1.19 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, पुलिस का रहा सख्त पहरा

Sun, 18 Dec 2022 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परीक्षा के लिए एक लाख 30 हजार 445 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। जिनमें से एक लाख 119 हजार 843 शामिल हुए। 10 हजार 586 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों का जबरदस्त उत्साह नजर आया। 91.88 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर व्यवस्था शांतिपूर्ण रही।

विज्ञापन


समूह-ग भर्तियों के क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रविवार को पुलिस कांस्टेबल की पहली बड़ी परीक्षा कराई। पुलिस-प्रशासन के सख्त पहरे में प्रदेश में 413 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कुल एक लाख 30 हजार 429 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से एक लाख 119 हजार 843 शामिल हुए। 10 हजार 586 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि प्रदेश भर में कुल 91.88 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। 

Exclusive: सामूहिक नकल के आरोप में डीएवी कॉलेज के 172 एलएलबी छात्रों का भविष्य लटका
विज्ञापन


घड़ियां पहनकर जाने से रोका
आयोग ने परीक्षा के दौरान विशेष एहतियात बरती। हाथ में घड़ी पहने अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही घड़ियां उतरवाई गईं। वहीं मास्क पहनकर जाने से भी रोक दिया गया। एडमिट कार्ड, फोटो युक्त पहचान पत्र और उसकी वीडियोग्राफी की गई।

हर केंद्र पर स्थानीय व बाहरी दस्ता
परीक्षा में नकल रोकने और नकल माफिया को नाकाम करने के लिए पुलिस, एसटीएफ ने बड़े स्तर पर योजना बनाई थी। हर केंद्र पर आंतरिक सचल दल के साथ ही आयोग के दस्ते ने भी चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन

जिलेवार अभ्यर्थियों की संख्या
जिला-    कुल अभ्यर्थी  -उपस्थित   -अनुपस्थित  -प्रतिशत
अल्मोड़ा     9186      8200           986           89.26
बागेश्वर       5186     4679            507           90.22
चमोली       6842      6234           608           91.11
चंपावत       4789      4262           527           88.99
देहरादून      29398    27102        2296         92.18
हरिद्वार       16437    15402        1035          93.70
नैनीताल      11497    10621         876           92.38
पौड़ी           7339     6761           578           92.12
पिथौरागढ़   8962      8201           761           91.50
रुद्रप्रयाग    3980      3710            270           93.21
टिहरी         4973     4553             420           91.55
यूएसनगर   15397    14125          1272          91.73
उत्तरकाशी  6443       5993            450         93.01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें