फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: प्री-मानसून की बारिश से आठ डिग्री गिरा देहरादून का तापमान, गर्मी से मिली राहत

Sun, 25 May 2025 11:25 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा।  
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई में गर्मी से राहत दिलाई है। कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


आलम यह रहा कि सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। इस साल पूरे उत्तराखंड में मई की शुरुआत ही तेज बारिश से हुई थी। जबकि, कुछ दिनों को छोड़ कर होती रही हल्की बारिश से तापमान सामान्य के आसपास रहा।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में जानिए कब दस्तक दे सकता है मानसून, इस बार जमकर होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में इस बार इजाफा हुआ है। यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा। जबकि कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा।

इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। सोमवा को मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, दिन का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें