फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आज हल्की बारिश के आसार, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 08 Feb 2025 04:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय इलाकों में बिगड़ने वाले मौसम का मैदान में कोई खास असर नहीं देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बिगड़ने वाले मौसम का मैदान में कोई खास असर नहीं देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

PHOTOS: भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी और राज्यपाल भी हुए शामिल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम का बदला पैटर्न

बीते कुछ साल से बदले मौसम के पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। खासकर पर्वतीय जिलों तक, जिसके चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही हैं। यही कारण है कि जनवरी के बाद फरवरी में भी न बारिश हो रही है और न ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी। उत्तराखंड में मौजूद हिमालयी ग्लेशियर इस बार बेहद कम रिचार्ज हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पूरे प्रदेशभर में जलसंकट बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें