फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदलने लगा मौसम का मिजाज, अब मैदान से लेकर पहाड़ तक कोहरा बढ़ाएगा सूखी ठंड

Sat, 28 Nov 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

नवंबर का महीना बीतने के बाद भी ठंड ने ठीक से दस्तक नहीं दी है। सुबह-शाम हालांकि हल्की सर्दी महसूर हो रही है। लेकिन दिन में सूरज तेवर दिखा रहा है। लेकिन अब मौसम बदलने वाला है।
विज्ञापन
देहरादून में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ सूखी ठंड का असर बढ़ने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक कोहरे की दस्तक ठंड को और बढ़ाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सूखी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी कोहरे और ठंड का असर देखने को मिल सकता है। खासकर सुबह और देर रात के समय लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें