फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Weather: देर शाम बदला मौसम का मिजाज, झुलसती गर्मी के बीच हुई राहत की बारिश

Thu, 11 Jun 2026 11:46 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बीते दिनों चटक धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे लोगों की परेशानी दोगुना हो गई थी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और बादलों की आवाजाही के बीच बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश ने राहत दी। सुबह-सुबह शुरू हुई हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं देर रात झमाझम बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया।

विज्ञापन


बीते दिनों चटक धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे लोगों की परेशानी दोगुना हो गई थी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और बादलों की आवाजाही के बीच बारिश शुरू हो गई। तेज दौर की बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण में ठंडक घुल गई।

केदारनाथ मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट से उतरते समय दिल्ली-यूपी के दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने के बाद एकबार फिर रात को झमाझम बारिश शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 33.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.7 डिग्री से नीचे 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां का तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा था। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

पर्वतीय इलाकों में यह अंतर अधिक देखने को मिला और ठंड का अहसास कराया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है, जिससे तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें