फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: उत्तराखंड में आज 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका

Wed, 22 Jul 2020 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के 10 जिलों में बुधवार को कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में कार बरसाती नाले में बही, कुमाऊं में 34 सड़कें मलबे से बंद, नदियां उफान पर

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन

दून में हुई 62 मिमी बारिश

देहरादून में मंगलवार को करीब डेढ़ से दो घंटे तक लगातार बारिश हुई। दून और आसपास के इलाकों में 62.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह भी आसमान में काफी देर तक बादल छाए रहे, हालांकि कुछ देर के लिए बीच में मौसम साफ हुआ और धूप भी निकली।

इसके बाद एक बार फिर आसमान बादलों से ढक गया और हल्की बारिश हुई। रात को और दिन में हुई इस बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की कमी आई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार को भी राजधानी दून के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें